नाबालिक से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिक से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 19 मार्च को एक व्यक्ति ने पैठाणी थाने में तहरीर दर्ज कराई कि थाना पैठाणी क्षेत्र के निवासी पंकज सिंह ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि न होने पर संबंधित धारा हटाई गई और पोक्सो समेत छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। गत सोमवार रात को पुलिस ने आरोपी पंकज को तिरपाली रोड नर्सरी बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *