अधिकारियों को बचाने का लगाया आरोप

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : प्रधान संगठन कीर्तिनगर ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत के माध्यम से जिलाधिकारी टिहरी को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में प्रधान संगठन कीर्तिनगर के उपाध्यक्ष बीरबल सिंह चौहान, ग्राम प्रधान मैखंडी मीनाक्षी देवी, प्रधान कणोली रश्मि देवी, प्रधान जखण्ड शिवानी डोभाल, नैथाणा आशा देवी आदि ने प्रधान संगठन कीर्तिनगर के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान पैण्डुला सुनय कुकसाल पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि एक पक्षीय कार्यवाही करने की बात कही है। उन्होंने पूरे प्रकरण में अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रशासन की यह जांच संदेह के घेरे में है। उन्होंने प्रशासन के इस फैसले पर पुनर्विचार करने और दोषी कर्मचारी, अधिकारियों व सोलर लाइट फर्म पर भी कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मांग पर कार्यवाही नहीं होती है तो वह उच्च न्यायालय की शरण लेने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान सिरवाडी धन सिंह रावत, बीरबल सिंह चौहान, हेमलता देवी सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *