विकासनगर()। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के हरबर्टपुर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकासनगर कोतवाली प्रभारी विनोद गुसांई ने हरबर्टपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि फतेहपुर निवासी कुलदीप सैनी ने उससे शादी का वादा कर अलग-अलग तिथियों और स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। बताया कि युवती की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।