नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

विकासनगर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को सेलाकुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि नौ दिसंबर को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी। बताया कि अनवर अनवर पुत्र रियासत अली निवासी सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी सेलाकुई उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ बीएसएन की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर और सर्विलांस की मदद से आरोपी अनवर पुत्र रियासत अली निवासी सिद्धार्थनगर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *