नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

-राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ था मामला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को हस्तांरित किया गया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 25 फरवरी को सतपुली निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस चौकी मल्ला बदलपुर पौड़ी गढ़वाल में तहरीर दर्ज कराई थी। जिसमें व्यक्ति ने बताया कि ग्राम चोमासुधार, तहसील सतपुली निवासी रोशन सिंह नाम के व्यक्ति ने उनकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को हस्तांतरित की गई। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी। जिसके तहत बीते सोमवार रात को रोशन सिंह को नयार पुल सतपुली के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *