नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक किशोर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कटोराताल चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कहा बीते रोज वह बाजार से जब घर आया तो उनकी बेटी गुमसुम बैठी थी। मां ने सख्ती से अपनी बेटी से पूछताछ कीघ् तो उसने बताया कई दिनों से पक्काकोट निवासी एक किशोर उसको ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद केस दर्ज आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी को रुद्रपुर स्थित बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *