नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि कोटद्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बीती एक अप्रैल को एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया गया कि ग्राम बल्ली चमनपुरी निवासी विनय ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने दुष्कर्म समेत पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना रेगुलर पुलिस को सौंपी गई। विवेचना के बाद आरोपों को सही पाते हुए पुलिस ने आरोपी विनय को गत शुक्रवार रात को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *