नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले पांच हजार रुपये के फरार इनामी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के बाद पांच दिसंबर को नाबालिग ने राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में एक बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर की दोपहर अस्पताल में भर्ती एक 16 वर्षीय नाबालिग ने पुत्र को जन्म दिया था। जिसके बाद नाबालिग के पिता ने अपने भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर धामपुर नहटौर बढ़ीयावाल निवासी आकाश सिंह के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकमदमा दर्ज कर दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उक्त आरोपी बैंक कालोनी रोड कोटद्वार में घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपितो गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपित पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *