चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

नई टिहरी : घनसाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की तत्परता से एक चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस की मीडिया सेल ने सोमवार को बताया कि जनपद की तहसील घनसाली की पट्टी भिलंग के ग्राम देवट कुंशीला में एक चोर रविवार रात को बंद घर में चोरी करने घुस गया। जिसकी भनक गांव वालों को लगी, तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोर को गिरफ्तार कर किया। चोरी करने वाला आरोपी नेपाली मूल का लोकेश हाल निवाासी ग्राम कुमसीला देबट घुतु रोड है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चोर को पकड़ने में शामिल पुलिकर्मियों में एएसआई शिवशंकर लाल उनियाल, राजीव चौधरी, मनीष रावत व रोहित चौहान शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *