फर्जी हस्ताक्षर से बैंक खातें से हजारों हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जाली हस्ताक्षर कर बैंक खाते से रुपये निकालने पहुंचा एक शातिर बैंक कर्मियों की सूझबूझ से धरा गया। बैंक कर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी आरोपी दो बार निकासी फार्म में जाली हस्ताक्षर कर 65 हजार रुपये पार कर चुका है।

दरअसल, सोमवार को अल्मोड़ा मालरोड स्थित केनरा बैंक शाखा में एक व्यक्ति फर्जी हस्ताक्षर से 45 हजार रुपये निकालने का प्रयास कर रहा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर बैंक कर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह सकपका गया और भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन बैंक में तैनात सुरक्षा कर्मी ने उसे दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की शिनाख्त नंदन सिंह मेर पुत्र किशन सिंह मेर, निवासी भटखोला, पोस्ट भटखोला, थाना लमगड़ा के रूप में हुई। बैंक प्रबंधक की ओर से अल्मोड़ा कोतवाली में तहरीर सौंपी गई। तहरीर में कहा कि आरोपी ने पहले तीन मार्च 2020 को किसी के खाते ने धारानौला निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20 हजार और चार दिसंबर 2021 को 45 हजार रुपये पार किये थे। इधर, बीते सोमवार को आरोपी उसी खाते से फर्जी तरीके से रुपये निकासी का प्रयास किया कर रहा था। अल्मोड़ा कोतवाली के एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा- 419, 420, जाली हस्ताक्षर में धारा 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा कर लिया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *