मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, हल्द्वानी से चोरी की स्कूटी भी बरामद

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने गंगनाथ मन्दिर एनटीडी में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को एनटीडी अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान, दानपात्र से चोरी की गई नगदी के अतिरिक्त एक चोरी की स्कूटी बरामद की है। मंगलवार को हेमेन्द्र सिंह मटियानी ने गंगनाथ मंदिर एनटीडी से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर की सामग्री व दान पात्र से नगदी आदि चोरी हो जाने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी थी। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात के विरुद्ध धारा 305(डी)/331(2) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई थी। कोतवाली अल्मोड़ा प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुए गंगनाथ मंदिर एनटीडी में चोरी के आरोपी संतोष धामी (19 वर्ष) पुत्र स्व मोहन सिंह निवासी ग्राम गलाती, धारचूला जिला पिथौरागढ़ को बुधवार को गंगनाथ मंदिर के पास एनटीडी से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से गंगनाथ मंदिर एनटीडी से चोरी का सामान, नकदी के अतिरिक्त एक स्कूटी संख्या यूके04-वाई-7846 बरामद की गयी। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह स्कूटी होंडा एक्टिवा वङ04–7846 को हल्द्वानी से चोरी करके लाया है। यहाँ कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम से एसआई देवेन्द्र सिंह नेगी, एसआई रमेश सिंह नेगी, एसआई दिनेश सिंह परिहार, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, आसिफ हुसैन शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *