युवाओं को चरस बेचने की योजना बना रहे आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में युवाओं को चरस बेचने की योजना बना रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुरुवार को पुलिस शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बीईएल रोड के समीप दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वह गोल-मोल जवाब देने लेगे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से चरस बरामद हो गई। आरोपियों की पहचान मानपुर निवासी दलजीत सिंह व विजय सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं। बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति से उन्होंने यह चरस खरीदी है। मुनाफा कमाने के लिए वह चरस को स्थानीय लोगों को बेचना चाहते थे। बरामद चरस की कीमत करीब छह लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि दलजीत सिंह बिष्ट वर्ष 2020 में भी चरस के मामले में जेल जा चुका है। वर्ष 2023 में उसे दस वर्ष की सजा भी हुई। वर्तमान में वह न्यायालय से जमानत पर चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *