व्यापारी पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

चमोली : देवाल बाजार में रविवार शाम को किसी बात को लेकर दो व्यापारियों के बीच कहासुनी होने हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर उन्हे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं व्यापार संघ ने पुलिस से बाहरी व्यापारी के सत्यापन करने की मांग उठाई है। देवाल बाजार में स्थित उत्तर प्रदेश बिजनौर थाना नगीना ग्राम सेदखेडी निवासी कमल पुत्र दिनेश और उसका भाई गौरव पर स्थानीय व्यापारी मानमती धार कुंवर पाटा निवासी मनोज कुमार पुत्र भीम सिंह और सुया गांव निवासी खुशाल सिंह पुत्र भरत सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी नाई और उसके भाई पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। हमले में मनोज के नाक और अन्य जगह गहरे घाव हुए हैं। पुलिस ने नाई के दुकान की तलाशी लेने पर धारदार हथियार थम्याली बरामद की है। सोमवार को व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस चौकी गया और एक ज्ञापन एसआई विनोद रावत को सौंपा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *