जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर। जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी। बघेलेवाला निवासी हरचरण सिंह पुत्र गुरमेज सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कहा कि बरखेड़ा पांडे निवासी सुमेर कौशिक उर्फ हिमांशु कौशिक पुत्र संजय शर्मा ने उसके साथ जमीन बेचने के नाम पर 1़14 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। साथ ही पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर समर कौशिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को कोतवाली सीओ वंदना वर्मा ने कोतवाली में मामले का खुलासा किया। बताया कि 1़140करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सुमेर कौशिक पुत्र संजय शर्मा निवासी बरखेड़ा पांडे को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि आरोपी अपने तीन अन्य साथियों गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, गुरकीरत सिंह के साथ मिलकर जमीन खरीदने बेचने के नाम पर लोगों का पैसा हड़प लेते हैं और उनको डरा धमका कर चुप कर देते हैं। मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी करेगी। पुलिस टीम में एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई संतोष देवरानी, एसआई मनोज जोशी, एसआई सुनील, एसआई कपिल कंबोज, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, कांस्टेबल गजेंद्र गिरी, मुकेश कुमार,सुरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, मनोज कुमार समेत आदि शामिल रहे। 11ोच 1चकाशीपुररूकोतवाली में धोखाधड़ी के आरोपी के साथ पुलिस टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *