पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी 3दिन बाद गिरफ्तार

Spread the love

बागेश्वर। पुलिस अभिरक्षा से भागा गया एनडीपीएस एक्ट का आरोपी तीन दिन बाद फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इसे पकड़ने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्त करनी पड़ी। आरोपी उन्हें नदियों से लेकर जंगलों में छिपकर छकाता रहा। उसे पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया। आखिरकार पुलिस ने उसे गुरुवार की रात पकड़ लिया। शुक्रवार को मेडिकल के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।
मामले का खुलासा करते हुए सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि वारंटी धीरज थापा पुत्र धन सिंह थापा निवासी किरायेदार पप्पू दफौटी नुमाईशखेत पुलिस को चमका देकर भाग गया था। उसकी तलाश में पुलिस दिन रात जुटी रही, लेकिन शातिर थापा पुलिस चमका देता रहा। मामले में पुलिस ने एक और धारा लगाकार कोतवाल कैलाश नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने लगातार तीन दिन, तीन रात संभावित स्थानों पर दबिश दी। वाहनों को चेक किया। ड्रोन कैमरे की मदद से क्षेत्र के घने जंगलों, नदी किनारे व नुमाईंशखेत, चंडिका मंदिर, नई बस्ती, चौरासी, सैंज, भुरचुनिया धार, दफौट, पाटन, मोहननगर, माल्ता, मेहनरबूंगा, पगना, गाड़गांव आदि स्थानों पर कबिंग की। गुरुवार की रात साढ़े दस बजे करीब प्रावि गाड़गांव के पास उसे गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
20 पुलिस की टीम लगी रही पकड़ने मेंरू फरार वारंटी को पकड़ने में पुलिस के पसीने टूट गए। कोतवाल कैलाश नेगी समेत 20 पुलिस कर्मी लगे रहे। पकड़ने वाली टीम में एसएसआई खष्टी बिष्ट, एसआई गोविदं बल्लभ भट्ट, मीना रावत, हेड कांस्टेबल बसंत पंत, सुनील बहुगुणा, सुरेश आर्या, रवेंद्र सिंह, अंबा दत्त, रंजीत सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र गोस्वामी, गिरीश बजेली, मनीष गोस्वामी, नीरज वाणी, जितेंद्र सिंह,कैलाश तिरुवा के अलावा एसओजी प्रभारी एसआई प्रह्लाद सिंह, रमेश सिंह संतोष सिंह, भुवन बोरा व राजेंद्र प्रसाद शामिल रहे।
लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाईरू जिन पुलिस कर्मियों को चमका देकर आरोपी भागा उनके खिलाफ जांच चल रही है। सीओ कंडारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा इन दिनों अवकाश पर हैं। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *