आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर

Spread the love

-आतंकवाद रोकने को भारत और फ्रांस के बीच हुई बैठक
नई दिल्ली, एएनआई। आतंकवाद को रोकने के लिए भारत और फ्रांस के बीच बैठक हुई। इस आतंकवाद-रोधी बैठक में भारत-फ्रांस ने आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया। बैठक के बाद विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने कहा कि उनके नियंत्रण वाले क्षेत्रों का उपयोग आतंकवादी हमलों की योजना बनाने या आतंकवादियों को पनाह देने के लिए नहीं किया जा सकता है। इसके तहत अल-कायदा, आईएसआईएस/दाएश, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अफगानिस्तान पर हुई बातचीत
इसके साथ ही दोनों पक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आतंकवादी खतरे का आकलन किया और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया कि अफगान क्षेत्र कट्टरपंथ, आतंकवाद का स्रोत नहीं बन जाता है। दोनों देशों की यह बैठक फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई। अब इस आतंकवाद विरोधी संयुक्त अगली बैठक 2022 में भारत में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *