क्षमता से अधिक सवारी ले जाने पर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षमता से अधिक सवारी ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ धुमाकोट पुलिस ने कार्रवाई की है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई।
धुमाकोट पुलिस की ओर से चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने ओवरलोड में चल रहे आठ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, तीन वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी सीज किए गए। पुलिस ने बताया कि यातायात सुरक्षा को देखते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्ती चेतावनी भी दी गई। निजी वाहन संचालकों से भी अपने वाहनों को क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *