16 लोगों पर सीआरपीसी समेत गुंडा ऐक्ट के तहत कार्रवाई

Spread the love

अल्मोड़ा। जिलेभर में पुलिस ने लगातार अपराधों में लिप्त रहने एवं उपद्रव कर शांति व्यवस्था भंग करने मामले में 16 लोगों पर सीआरपीसी समेत गुंडा ऐक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसएसपी ड़ मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए पुलिस इस बीच ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार दन्या पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ 107ध्116 सीआरपीसी समेत द्वाराहाट क्षेत्र में एक व्यक्ति पर गुंडा ऐक्ट के तहत कार्रवाई की है। जबकि शराब पीकर शांति भंग करने पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *