उत्तराखंड

ई रिक्शा पर कार्रवाई, 120 के चालान, 40 किए सीज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। संभागीय परिवहन विभाग ने प्रतिबंधित रूटों पर दौड़ने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले ई रिक्शा के खिलाफ शुक्रवार को देहरादून, ऋषिकेश और विकासनगर में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 120 ई रिक्शा के चालान कर 40 सीज किए हैं। आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि अभियान विकासनगर, सेलाकुई, झाझरा, राजपुर रोड, सहारनपुर रोड, आईएसबीटी, आशारोड़ी, कारगी चौक, हरिद्वार बाईपास, रिस्पना, बल्लीवाला, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर रोड और ऋषिकेश में चलाया गया। इस दौरान एक-एक ई रिक्शा को चेक किया गया। कुछ ई रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी मिली। जबकि कुछ संचालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। दून शहर में ई रिक्शा प्रतिबंधित रूटों पर दौड़ते मिले। बताया कि अभियान के दौरान विभाग की टीमों ने 120 ई रिक्शा के चालान किए हैं। जबकि 40 सीज किए गए। टीम में एआरटीओ मोहित कोठारी, एआरटीओ राजेंद्र विराटिया, परिवहन कर अधिकारी एमडी पपनोई, श्वेता रौथाण, अनुराधा पंत, जितेंद्र बिष्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!