असामाजिक तत्वों के खिलाफ हो कार्रवाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: बजजरंग दल नगर ने झंडाचौक हनुमान मंदिर के समीप घूमने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में सदस्यों ने बताया कि शाम ढलते ही हनुमान मंदिर के समीप असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। शराब के नशे में धुत्त असामाजिक तत्व आने-जाने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। कहा कि इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बजरंग दल पूर्व में भी पत्र दे चुका है, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। दल ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर नगर संयोजक हर्ष भाटिया, पूर्व जिला संयोजक आशीष सतीजा, कुलदीर्प ंसंह, हेमंत शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *