निवर्तमान मेयर के खिलाफ कार्रवाई हो

Spread the love

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने नव वर्तमान पर नगर निगम के टेंडर में धांधली करने का आरोप लगाया है। वही मामले में निवर्तमान मेयर के खिलाफ कार्रवाई और समस्त टेंडर निरस्त कर दोबारा टेंडर करने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा का आरोप है कि पूरे पांच साल मेयर का कार्यकाल भ्रष्टाचार में लिप्त रहा। कार्यकाल समाप्त होने से ठीक पहले मेयर ने 13 करोड़ के विकास कार्यों के 100 से अधिक टेंडर फर्जी तरीके से जारी कर दिये। इन फर्जी टंडरो के खिलाफ जांच की मांग जिलाधिकारी से की गयी थी। शर्मा ने कहा कि वर्तमान में जिलाधिकारी नगर निगम के प्रशासक हैं। जिलाधिकारी ने 56 टेंडरों को निरस्त करके अपनी पारदर्शी कार्यशैली का परिचय दिया है। जिसमें जिलाधिकारी का गांधी पार्क को बचाने का कार्य भी सराहनीय रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *