तीन मास्टर ट्रेनरों पर होगी कार्रवाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : लोकसभा चुनाव को लेकर विकास भवन सभागार में जिले की सभी विधानसभाओं में तैनात किए गए 90 मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज के सहायक प्रोफेसर आईएस चौहान ने ईवीएम, वीपीपैट का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण से गायब तीन मास्टर ट्रेनरों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई व प्राथमिक सूचना दर्ज करने की संस्तुति की जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्ट्रर ट्रेनरों को परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत द्वारा ईवीएम, वीवीपैट के आउटरीच जनजागरूकता कार्यक्रम, मशीनों की हैंडलिंग, सुरक्षा के साथ प्रदर्शन करने, सिलिंग प्रक्रिया, मतदान प्रक्रिया, मतों की गणना, मतदान अधिकारियों के कर्तव्यों, आदर्श आचार संहिता आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *