होली के पर्व में खलल डाला तो होगी कार्रवाई

Spread the love

धुमाकोट थाने में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : थाना धुमाकोट परिसर में थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने होली पर्व को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी होली में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी बिना सोचे-समझे फारवर्ड न करें। गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों ने होली पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया।

सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं होली का पर्व
थाना थलीसैंण परिसर में थानाध्यक्ष सतेन्द्र भंडारी ने होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक ली। उन्होंने होली पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए सभी समुदाय के लोगों से शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। उक्त गोष्ठी में सीनियर सीटिजन, पीस कमेटी, सीएलजी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *