दून की इमरजेंसी में होगी कार्रवाई, कमरों पर भी तकरार

Spread the love

देहरादून। दून अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल के नाम पर रुपये लेने के मामले में प्राचार्य की तरफ से बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। एमएस, इमरजेंसी प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर प्राचार्य सख्त फैसला ले सकते हैं। चर्चा है कि कुछ डॉक्टर एवं कर्मचारी इमरजेंसी से हटाकर अन्य जगह शिफ्ट किए जा सकते हैं। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि व्यवस्था सुधारने के लिए इमरजेंसी प्रभारी को निर्देशित किया है। कार्रवाई की जा रही है, जल्द आदेश हो जाएंगे। उधर, दून अस्पताल की इमरजेंसी में कमरे की तकरार रूक नहीं रही हैं। दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े हैं। प्राचार्य द्वारा मामले पर संज्ञान नहीं लेने पर कुछ कर्मचारियों में आक्रोश भी बना है। इमरजेंसी में कमरे को लेकर पूर्व में दो वरिष्ठ डॉक्टरों में विवाद सामने आया था। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। अब दूसरा विवाद आने से तमाम चर्चाएं व्याप्त है। उधर, कुछ कर्मचारियों द्वारा इमरजेंसी में व्हीलचेयर, स्ट्रेचर आदि का काम लिए जाने एवं उनके विभागों में कार्य प्रभावित होने की शिकायत प्राचार्य से की है, लेकिन इस पर कोई अमल नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *