संगठन की मजबूती को आगे आएं कार्यकर्ता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। मेरा बूथ मेरा गौरव के तहत कांग्रेस पौड़ी विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षक विनोद नैय्यर द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोट, कल्जीखाल, पौड़ी ब्लाक से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा और देश की आजादी से लेकर देश के विकास में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस सरकार के योगदान की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, चुनाव जीतने के लिए क्या करें इस पर प्रशिक्षित किया गया और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को बूथ स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए ओर बूथ स्तर पर पार्टी मे महिलाओं, पूर्व सैनिको,युवाओ को अधिक से अधिक पार्टी में कैसे जोड़ना है। इसके तहत कांग्रेस के बूथ स्तर पर नियुक्त बीएलए को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विनोद नेगी, महिला जिला अध्यक्ष नीलम रावत, ब्लाक अध्यक्ष पौड़ी कुलदीप रावत, नवल किशोर, अर्जुन पटवाल, मोहित सिंह, आशीष नेगी, गोपाल नेगी, अंकित सुंदरियाल, दीपक असवाल, उमाचरण बड़थ्वाल, सुनील लिंगवाल, केदार सिंह गुसाईं, वीरबल मंडागी, जगदीश चंद्र, अरुणा कुमार, आलोक चारु आदि मौजूद रहे।देवप्रयाग विधायक ने किया मोटरमार्ग और पार्किंग का शिलान्यास
श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा देवप्रयाग के अंतर्गत हिंडोलाखाल-घंडियालधार (मयाली) डाण्डा मोटरमार्ग का नवनिर्माण और हिंडोलाखाल बाजार में पार्किंग निर्माण कार्य का देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया। इस मौके पर क्षेत्र की जनता ने पार्किंग और मोटरमार्ग की सौगात देने पर विधायक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मौके पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि हिंडोलाखाल में पार्किंग की सुविधा मिलने से लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। कहा हिंडोलाखाल की जनता लम्बे समय से पार्किंग की मांग कर रही थी। कहा कि उन्होने जितने भी वायदे जनता से किए थे उसे पूरा करने का प्रयास किया है। बिजली, पानी, स्वास्थ्य और मोटरमार्ग की सुविधा देवप्रयाग विस की जनता को मिले इसके लिए काम किया जा रहा है। मौके पर देवप्रयाग मंडल अध्यक्ष अशोक तिवाड़ी, मंडल महामंत्री ज्योति कैंतुरा, ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक, संजय पहाड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवप्रयाग शशि ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *