युकां स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Spread the love

रुद्रप्रयाग। युवा कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। केदारनाथ विधायक मनोज रावत व सीएमएस डॉ दिग्विजय सिंह रावत द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। रक्तदान करने वालों में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह रावत, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव पंकज भारती, विधानसभा अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पंकज गोस्वामी, विधानसभा अध्यक्ष केदारनाथ कर्मवीर कुंवर, पूर्व सभासद अजय झिक्वान, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष ईश्वर राणा, संजय गैरोला, गोपी रौथान, बादल रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष संपन्न नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *