आगामी लोकसभा और नगर निकायों के चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

Spread the love

रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी की जखोली एवं तिलवाडा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई जिसमें आगामी लोकसभा, पंचायत एवं नगर निकायों के चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने को कहा गया। हर घर के प्रत्यके व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान भी किया गया। वहीं भाजपा के सभी 12 मंडलों में कार्य समिति की बैठक संपंन हुई। भाजपा के जखोली व तिलवाडा मंडल में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक बूथ पर अपनी पूर्ण सहभागिता देनी है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन एवं केंद्र तथा राज्य की जनपयोगी योजनाओं से निसंदेह हम आगामी लोकसभा, पंचायत तथा नगर निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत से अपना परचम लहराएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजसबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री देश के प्रथम सेवक, प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं, तो हम सब को भी अपने पद पर रहकर जनता की सेवा करनी है। जिला प्रभारीाषि कंडवाल ने कहा कि शक्ति केंद्र एवं बूथ गठन के लिए कार्य योजना पर जोर दिया। कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हमें संगठनात्मक अनवरत कार्य करते रहना है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए हमें संगठनात्मक संरचना को ओर अधिक सुदृढ़ करना है। सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट ने कहा कि हमारी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवादी है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से आम जनमानस तक पहुंचा कर पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है। विधायक भरत सिंह चौधरी ने केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं को इन जनपयोगी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। जिससे जनता को इसका लाभ मिल सके। जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बत्र्वाल बताया कि मंडल प्रभारियों ने कार्यक्रम का वृत्त लेकर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। 12 मंडलों की कार्यसमिति की बैठक दो सत्रों में 18 फरवरी से चली। जिसमें आगामी चुनावों को फतह करने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *