हिमालयन क्रांति संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नवगठित हिमालयन क्रांति संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सतपुली बाजार में जनसंपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दृष्टि पत्र वितरित किए।
शुक्रवार को मुख्य बाजार में जनसभा की गई। जिसमें वक्ताओं ने मूल निवास, रोजगार, सशक्त भूमि कानून, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, राजधानी गैरसैण के मुद्दों पर विचार व्यक्त किये। सभा को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय और प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट ने संबोधित किया। संचालन हंसादत्त बेलवाल ने किया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट, केंद्रीय कोषाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, केंद्रीय संगठन सचिव लक्ष्मण सिंह रावत, जिलाध्यक्ष पौड़ी दिनेश सिंह बिष्ट, कुमाऊं मंडल संयोजक हंसादत्त बेलवाल, केंद्रीय संगठन सचिव लक्ष्मण सिंह रावत, सल्ट विधान सभा अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बंगारी, अमर सिंह मेहरा, राम सिंह रावत, महेश डर्बी, कुलवंत सिंह नेगी, बुद्धि बल्लभ सती, बृजेश चंद्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *