कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी विजय संकल्प यात्रारू डाज़यपाल सिंह चौहान

Spread the love

हरिद्वार। भाजपा जिला अध्यक्ष डाज़यपाल सिंह चौहान ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी। शनिवार को पंतदीप मैदान से शुरू होने वाली विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे डाज़यपाल सिंह चौहान ने कहा कि यात्रा के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मदन कौशिक पंतदीप मैदान से यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। हरिद्वार विधानसभा से शुरू होकर यात्रा जनपद की सभी विधानसभाओं में भ्रमण करेगी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। रोड़ शो के साथ जनसभाओं का आयोजन भी किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व मंत्री जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि यात्रा के निमित्त पूरे शहर को होर्डिंग एवं झंडों से पाट दिया गया है। विजय संकल्प यात्रा को लेकर हरिद्वार की जनता एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यात्रा हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। जिला महामंत्री आदेश सैनी ने कहा कि यात्रा ऐतिहासिक यात्रा होगी। धर्मनगरी हरिद्वार से शुरू होने वाली यात्रा पूरे प्रदेश में एक संदेश लेकर जाएगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल एवं जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *