नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। फिलहाल किसी भी दल ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इसके बावजूद दावेदार पार्टी के समक्ष दावेदारी पेश करने के साथ ही जनसंपर्क में जुट गए हैं। इधर, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने से पहले कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव कविंद्र इस्टवाल ने सोमवार को नगर पंचायत सतपुली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कविन्द्र इस्टवाल ने नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष सकिहत चारों वार्डों पर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लामबंद किया। कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनायेगी कार्यकर्ता एकजुट होकर उन्हें विजयी बनाने के लिए कार्य करें। बैठक में दीपक कुमार और योगेश द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सतपुली सुरजन रौतेला, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य गंगा सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह नेगी, संजय रावत, पूरण जैरवान, मनीष खुगशाल स्वतंत्र, चंद्रमोहन सिंह रावत, जगदंबा डंगवाल, पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत, राहुल नेगी, अमित रावत, चंद्रमोहन सिंह भोलाराम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *