फिल्म ’45Ó में शिवराजकुमार दर्शकों को एक अलग अंदाज में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त, 2025 को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होने वाली है। दक्षिण की कई फिल्में इन दिनों देश भर में रिलीज हो रही हैं और खूब पसंद की जा रही है। इसी लिस्ट में अब फिल्म ’45Ó भी शामिल हो रही है। इस फिल्म के साथ शिवराजकुमार के अलावा उपेंद्र और राज बी शेट्टी भी जुड़े हुए हैं। फिल्म की कहानी में नंबर 45 की बहुत बड़ी भूमिका है। इस फिल्म का लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ, जहां पर इसका टीजर जारी किया गया।
मुंबई लॉन्च इवेंट में एक्टर डॉ. शिवराजकुमार भी पहुंचे थे। फिल्म ’45Ó में अभिनय कर रहे एक्टर डॉ. शिवराजकुमार कहते हैं, ‘जब मैंने कहानी सुनी, तो मुझे लगा कि मुझे इसका हिस्सा बनना ही है। 45 एक ऐसी फिल्म है, जो देश भर के दर्शकों को आपस में जोड़ देगी। यह फिल्म एक अलग छाप दर्शकों पर छोड़ेगी।Ó
फिल्म ’45Ó के टीजर लॉन्च इवेंट में निर्देशक अर्जुन जन्या कहते हैं, ‘यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, एक सपना है, जो सच हो रहा है। यह फिल्म ऐसी यात्रा है, जो मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर बदलाव जैसी है।Ó फिल्म की कहानी की बात की जाए तो जब रहस्यमयी संख्या 45 हीरो की जिंदगी में शामिल होती है, तो कुछ भी पहले जैसा नहीं रहता। इसी विषय के ईद-गिर्द फिल्म की कहानी को कहा जाएगा।
एक्टर उपेंद्र भी इस फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। वह कहते हैं, ‘इस फिल्म में फैंटेसी एक्शन और फीलिंग्स सभी कुछ शामिल है। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं।Ó
इस इवेंट में एक्टर डॉ. शिवराजकुमार, उपेंद्र, उभरते हुए निर्देशक और मशहूर संगीतकार अर्जुन जन्या और निर्माता श्रीमती उमा रमेश रेड्डी और एम. रमेश रेड्डी मौजूद थे। यह फिल्म सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, इसमें दर्शक के लिए एक खास मैसेज भी छिपा है।