एडी माध्यमिक शिक्षा ने जारी किया रोस्टर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा देहरादून का प्रभार देख रहे अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने मंडल मुख्यालय पौड़ी के साथ-साथ निदेशालय देहरादून के कार्यों के संपादन के लिए रोस्टर जारी कर दिया है।
एडी महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में फरवरी माह में मंडल मुख्यालय के स्वरूप को पुन बहाल करने व पौड़ी गढ़वाल के सर्वांगीण विकास के लिए बैठक की थी। सीएम ने अतिरिक्त प्रभार वाले अधिकारियों को रोस्टर निर्धारित करते हुए रोस्टर के अनुसार कार्यालय में उपलब्ध रहने के आदेश दिए थे। जिस पर रोस्टर जारी कर दिया गया है। वे प्रत्येक माह के पहले दिन से 10 दिन तक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय देहरादून, प्रत्येक माह की 11 से 15 तारीख तक मंडल मुख्यालय पौड़ी, 17 से 25 तारीख तक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय देहरादून और माह की 26 तारीख से माह के अंतिम कार्यदिवस तक मंडल मुख्यालय पौड़ी के कार्यालय में बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *