विद्या मंदिर में आदर्श व अनुष्का ने किया टॉप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में जूनियर स्तर पर अभिषेक व सीनियर वर्ग में अनुष्का ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवक संघ के विभाग प्रचारक चंद्रशेखर व पार्षद नीरू वाला खंतवाल ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंणथ्वाल ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षक लागातार प्रयास कर रहे हैं। जूनियर स्तर पर छात्र अभिषेक आदर्श कक्षा आठ ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ तथा सीनियर वर्ग में छात्रा अनुष्का रावत कक्षा नौ से 89 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। इस मौके पर शिशु मंदिर के प्रबंधक राज गौरव नौटियाल, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य तोताराम, व्यवस्थापक श्री प्रशांत कुकरेती, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *