अपर सचिव स्वास्थ्य ने किया सरकारी अस्पताल का निरीक्षण

Spread the love

काशीपुर(आरएनएस)। अपर सचिव स्वास्थ्य नमामि बंसल ने एलडी भट्ट ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण कर सफाई दुरुस्त कराने और गर्भवतियों के लिए बेंच लगवाने के निर्देश दिए। मंगलवार को अपर सचिव स्वास्थ्य नमामि बंसल ने एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नवजात शिशु विभाग, महिला वार्ड, ट्रामा सेंटर वार्ड, एक्स-रे विभाग, महिला रोग विभाग, ह््रदय विभाग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली। महिला डक्टर कक्ष के बाहर कतार में गर्भवतियां खड़ी दिखाई दीं। इसपर उन्होंने गर्भवतियों के बैठने के लिए बेंच, टिनशेड बढ़ाकर पंखे लगाने को कहा। इसके बाद वह डेंगू वार्ड पहुंची। यहां बदहाल वाटर कूलर के पास और कुछ अन्य स्थानों पर गंद्गी देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने वाटर कूलर की मरम्मत कराकर सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के दस्तावेजों का अवलोकन कर अपने साथ ले गईं।
बिना नाम का पर्चा थमाया
वृद्घ अनिल शर्मा ने सीएमएस ड़ खेमपाल से शिकायत की। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर की रात करीब साढ़े 7 बजे इमरजेंसी में दिखाने आया था। तैनात स्टाफ ने बिना नाम का पर्चा बनाकर थमा दिया। उन्होंने पर्चे पर नाम अंकित करने को कहा। इसपर स्टाफ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। सीएमएस ने उन्हें समझाकर शांत कराकर उनका इलाज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *