अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के सैनिक कलोनी नीझड़ा निवासी अनिल कुमार पांथरी (43) पुत्र पीतांबर दत्त पांथरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक के पिता पीतांबर दत्त ने बताया कि मृतक की पत्नी की करीब तीन साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके एक बेटा व एक बेटी है। वह काशीपुर में मार्केटिंग का काम करता था। बताया कि वह दिन में अपने कमरे में सोया था। बुधवार की देर रात उसके कमरे में देखा तो वह पंखे से लटका हुआ मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *