आदिबदरी नाथ नौ हजार से अधिक श्रद्घालु पहुंचे

Spread the love

चमोली। गैरसैंण प्रखंड़ के आदिबदरी नाथ धाम में अभी तक नौ हजार से अधिक श्रद्घालु दर्शन एवं पूजा कर चुके हैं। अलबत्ता यहां आम सुविधाओं को टोटा बना हुआ है। जिससे बाहर से आने वाले भक्त जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यहां आम सुविधाएं बढ़ेंगी तो मंदिर में भक्तजनों की संख्या बढ़ेगी तथा इसका लाभ स्थानीय कारोबारियों को भी होगा। तमिलनाडु प्रांत से आयी रामष्णन्, लक्ष्मी सुब्यया व माहेश्वरी ने बताया कि उनकी उत्तराखंड की तीर्थ यात्रा बड़ी ही सुखद रही, उन्हें आदिबदरी मंदिर में बारे में बताया गया था जिससे वे अन्य साथियों के साथ यहां दशर्न के लिए पहुंची। बताया कि आदिबदरी नाथ के दर्शन कर बहुत मन को शांति मिली लेकिन यहां सुविधाओं का अभाव है। मंदिर पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया इनमें अधिकांश केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, प़ बंगाल,महाराष्ट्र प्रांत से आये हैं। पुजारी ने बताया कि इस मई माह में अभी तक नौ हजार से अधिक तीर्थयात्री आदिबदरी नाथ की दर्शन एवं पूजा कर चुके हैं। यदि मंदिर के आस पास आम सुविधाएं बढ़ेगी तो इससे तीर्थाटन बढ़ेगा साथ ही स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *