सेक दौड़ में आदित्य व कृतिका रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान सेक दौड़ में आदित्य व कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अव्वल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मेहरबान सिंह नेगी, प्रकाश चंद्र कोठारी, मयंक प्रकाश कोठारी, सिंधु कोठारी, विपिन जदली ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत अंतिम दिन एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी प्राईमरी वर्ग की बालक-बालिका वर्ग की सेक रेस में आदित्य-कृतिका ने प्रथम, अनुभव-अंशिका ने द्वितीय एवं रूद्र पांडे-राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग रेस में आयुषि-अदिति ने प्रथम, मन्नत-इशानी ने द्वितीय तथा तान्या-इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की स्पून रेस में अक्षित, प्रत्यूष व सौरभ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग के बालक-बालिका रिले रेस में राजा दुष्यंत हाउस ने बाजी मारी। प्राइमरी वर्ग की ही जिग-जैग में एकांश गौड़ प्रथम, प्रीति द्वितीय व अनुभव तृतीय रहे। कक्षा एलकेजी की बैलून बैलेंसिंग रेस में देवांश-लविश ने प्रथम, आदर्श-शिवाय ने द्वितीय व अनवी-अवनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी की ब्लो द स्ट्रिप रेस में क्रिस्टी प्रथम, श्रेयांश द्वितीय व विहान तृतीय रहे। कक्षा1 व 2 की वन लेग रेस में गगन प्रथम, प्रियांश द्वितीय तथा सिद्धार्थ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा कक्षा 1 व 2 की बालिका वर्ग की कप बैलेंसिंग रेस में दिव्यांशी प्रथम, तनवी द्वितीय व रितू बलोनी तृतीय रहे। जूनियर बालिका व बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मां शकुंतला हाउस प्रथम रहा। एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी के प्री प्राइमरी वर्ग की कक्षा-प्ले की फ्राग रेस में अनिकेत प्रथम, कृषा द्वितीय व सोमिक चौधरी तृतीय रहे। कक्षा-नर्सरी की बन्नी रेस विद कैरेट रेस में वेदांश प्रथम, शिविका द्वितीय हर्षिल तृतीय रहे। कक्षा-एलकेजी व यूकेजी की मंकी रेस विद बनाना में मिशिका प्रथम, पारस पयाल द्वितीय अद्विक तृतीय रहे। कक्षा 1 व 2 की पिरामिड रेस में समर्थ प्रथम, सृष्टि द्वितीय युवान नेगी तृतीय रहे। कक्षा 3 से 5 तक के 100 मीटर रेस में आदित्य नेगी प्रथम, आदर्श रमोला द्वितीय व कार्तिक नेगी तृतीय रहे। कक्षा 6 व 7 तक के 200 मीटर रिले रेस में मां शकुंतला हाउस प्रथम रहा। वालीबाल प्रतियोगिता में महर्षि कण्व हाउस प्रथम रहा। खेल प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अशोक जखमोला, अनिल सैनी, चिराग कुकरेती, नितिश कुमार, पुष्पा केष्टवाल, ममता नेगी, अतुल बडोला, पुष्कर कुमार, विवेक सती, आकांक्षा अधिकारी, ऋतु शर्मा, नीता घिल्डियाल, ज्योति, पारूल, प्रमलता गुसांई, अंजू रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *