आदित्य का गणतंत्र दिवस की परेड में हुआ चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत हैड हेरिटेज एकेडमी में एनसीसी कैडिट के छात्र आदित्य पोखरियाल का चयन राजधानी दिल्ली में होने वाली 2026 में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है। छात्र की इस सफलता पर शिक्षकों व अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है।
आदित्य 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस की परेड़ में कोटद्वार का प्रतिनिधित्व करेंगें। आदित्य का गणतंत्र दिवस परेड़ के चुने जाने पर विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावकों ने खुशी जताई। हेड हेरिटेज एकेडेमी के 12वीं कक्षा के होनहार छात्र आदित्य पोखरियाल विगत दो वर्षों से एनसीसी के कैडेट हैं। आदित्य पोखरियाल कोटद्वार शहर से एकमात्र छात्र हैं जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड 2026 में चयनित होकर स्कूल एवं समस्त कोटद्वार क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र के चयन से परिवार के सभी सदस्यों में खुशी एवं उत्साह की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *