शिविर में एडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

Spread the love

ग्वीन न्याय पंचायत में आयोजित हुआ शिविर, 33 शिकायतें दर्ज
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत ग्वीन में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 33 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। वहीं 89 पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित भी किया गया। शिविर में कुल 560 लोगों ने प्रतिभाग किया।
शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गब्र्याल ने की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनते हुए कई मामलों का समाधान मौके पर किया। शेष शिकायतों के संबंध में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की इस पहल से क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर विभागीय सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों को कहा कि इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह बुटोला, सहायक अभियंता विद्युत मनोज कुमार, पूर्ति निरीक्षक शशिबाला रावत, एडीओ उद्यान विक्रम सिंह रावत, सहायक अभियंता सिंचाई पवन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *