जसपुर के पतरामपुर, नादेही में जांच को पहुंचे एडीएम

Spread the love

 

काशीपुर। ग्राम पतरामपुर एवं नादेही में अतिक्रमण के नाम पर आशियाने एवं दुकान तोड़ने की शिकायत पर जांच को पहुंचे एडीएम ने गांवों में नपाई कराई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। पिछले दिनों ग्राम नादेही में अतिक्रमण हटाने के नोटिस मिलने के बाद गांव के जय रघुनाथ एवं विजेंद्र सिंह ने हाइकोर्ट की शरण ली थी। साथ ही डीएम को शिकायती पत्र दिया था। इसी क्रम में ग्राम पतरामपुर के लोगों ने एसडीएम पर बदले की भावना का आरोप लगाते हुए उनके आशियाने और दुकान तोड़ने की शिकायत डीएम एवं राकेश टिकैत से की थी। राकेश टिकैत ने सीएम से मिलकर मामले में जांच की मांग की थी। शुक्रवार को दोनों मामलों में डीएम के आदेश के बाद जसपुर पहुंचे एडीएम जय भारत सिंह ने दोनों गांवों में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर मौके का मुआयना किया। नादेही ग्रामीणों का आरोप था कि स्थानीय प्रशासन ने 107 नंबर के बजाय 101 नंबर का नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। एडीएम ने मौके की नपाई कराई। वहीं, ग्राम पतरामपुर के ग्रामीणों के सामने चकमार्गों की नपाई कराई। ग्रामीण रोड से नपाई कराने की मांग कर रहे थे। एडीएम ने लोनिवि अफसरों से डीपीआर मंगाकर नपाई कराने का भरोसा दिलाया। एडीएम जय भारत सिंह ने बताया कि दोनों गांवों में मौके का अध्ययन किया गया है। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर भेजी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *