एडीएम ने सील किया अवैध निर्माण

Spread the love

नई टिहरी : जिला विकास प्राधिकारण के सचिव एडीएम केके मिश्रा ने बिना अनुमति के किए जा रहे अवैध निर्माणों पर बुधवार को भी कार्रवाई की। एडीएम ने नई टिहरी के सेक्टर दो में निर्माणाधीन भवन को सील किया। एडीएम ने बताया कि बिना अनुमति के बहुमंजिला भवन बनाने पर प्राधिकरण ने टिहरी में सीलिंग की कार्रवाई की है। एडीएम मिश्रा ने बीते दिनों बौराड़ी में भी एक होटल को अवैध निर्माण के चलते सील किया था। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि बगैर प्राधिकरण के नक्शा पास और अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य न किया जाए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *