एडीएम ने किया देवीधुरा क्षेत्र का दौरा

Spread the love

चम्पावत। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने देवीधुरा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को एडीएम ने देवीधुरा के ढरोंज, भैसर्क, पखोटी, देवीधुरा, कनवाड़, वालिक और बैरख आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीते दिनों आपदा से हुए प्रभावित लोगों से जानकारी हासिल की। प्रधान ईश्वर बिष्ट, पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी, तारा चम्याल, गोकुल कोहली, नवीन राणा, मोहन सिंह, दान सिंह, बिशन सिंह, दीपक चम्याल, प्रकाश मेहरा, विक्रम कठायत आदि ने एडीएम को आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई लोगों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इसके अलावा गांवों के रास्ते, गौशाला, शौचालय, रसोई समेत तमाम अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। एडीएम ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया। इस दौरान कानूनगो हरीश राम टम्टा, राजस्व उप निरीक्षक मनोज गहतोड़ी, षि अधिकारी बहादुर सिंह नयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *