हरिद्वार। मनसा देवी पैदल मार्ग पर प्रशासन की सहायता पहुंचने में आधे घंटे का समय लग गया। हालांकि, सहायत पहुंचने तक हरिद्वार कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचना शुरू कर दिया था। पहाड़ पर हादसा होने के कारण सहायता पहुंचे पर समय लग गया। एसडीआरएफ की टीम भी ललतारौ पुल बाल्मिकी चौक पर जाम में फंस गई। अस्पताल परिसर में भी पूरा दिन लोगों की बड़ी भीड़ जमा रही। मनसा देवी पैदल मार्ग पहाड़ पर बना है। रविवार को पहाड़ी क्षेत्र में भगदड़ के बाद हादसा हो गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम को निचले क्षेत्र से ऊपरी क्षेत्र में पहुंचने में परेशानी हुई। मौके पर घायल लोगों तक सहायता पहुंचाने में आधे घंटे तक का समय लग गया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ट्राली की सहायता से घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया। स्थानीय युवकों ने दोपहिया वाहनों से घायल लोगों को पहाड़ से ब्रह्मपुरी तक पहुंचाया। यहां से लोगों को पैदल रिक्शा, बैटरी रिक्शा, ऑटो, एंबुलेंस आदि से जिला अस्पताल, मेला अस्पताल आदि में भर्ती कराया गया।