प्रशासन ने हरकी पैड़ी से देवपुरा तक सड़कों पर किया गया अतिक्रमण हटवाया

Spread the love

हरिद्वार। बुधवार को प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हरकी पैड़ी से देवपुरा तक चलाए गए अभियान में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण व रेहड़ी ठेली वालों को हटा दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई स्थानों पर व्यापारियों व प्रशासन के बीच नोंकझोंक भी हुई। अभियान में एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह व नगर निगम व पीडब्लयूडी के अधिकारी शामिल रहे। हरकी पैड़ी से शुरू किए गए अभियान के तहत कई स्थानों पर दुकानों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों ने विरोध का प्रयास भी किया। लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूद्गी के चलते कुछ नहीं कर पाए।
अभियान चलाने से पहले प्रशासन द्वारा अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया था। लेकिन जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। उसे प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
इस दौरान सड़कों पर रेहड़ी, ठेली लगाने वालों को भी प्रशासन ने हटा दिया।
एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को हरिद्वार शहर में हरकी पैड़ी से देवपुरा तक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दो दिन पूर्व चिन्हित किए गए अतिक्रमण का हटा दिया गया। एसडीएम ने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नही किया जाएगा। यदि कोई दुबारा अतिक्रमण करेगा तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *