पड टैक्सी और गंगा करिडोर का नक्शा जारी करे प्रशासन

Spread the love

हरिद्वार। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन से पड टैक्सी और गंगा करिडोर का नक्शा जारी करने की मांग की है। साथ ही पड टैक्सी के रूट का निर्माण गंगा के किनारे बनाने की मांग की। मंगलवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन सैनी धर्मशाला में हुआ। व्यापारियों ने कहा कि हम सरकार की पड टैक्सी और गंगा करिडोर योजनाओं का स्वागत करते हैं, साथ ही दोनों योजनाओं को जल्द शुरू करने की मांग की। व्यापारियों ने पड टैक्सी और गंगा करिडोर योजनाओं का पूरा नक्शा जारी करने की मांग प्रशासन से की। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि पड टैक्सी और गंगा करिडोर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा तोहफा है। लेकिन प्रशासन को यह भी ध्यान रखना चाहिए की दोनों योजनाओं से किसी व्यापारी के हित प्रभावित न हो। सीएम धामी ने पड टैक्सी को लेकर कमेटी बनाई थी। सरकार व्यापारी की बात सुनना चाहती है। लेकिन पड टैक्सी से संबंधित अधिकारी मनमानी करना चाहते हैं। अधिकारियों की मनमानी व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। व्यापारियों की मांग है कि पड टैक्सी का रूट गंगा किनारे होना चाहिए। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रिय, जिलाध्यक्ष विनीत धीमान, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविंद्र सिंह, पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, विजय धीमान, संजीव कुमार, विपिन राणा आदि उपस्थित रहे।
लखन सिंह को अध्यक्ष बनाया
बैठक के दौरान तहसील रोड व्यापार मंडल का गठन किया गया। इस दौरान लखन सिंह को अध्यक्ष, रामपाल सैनी को महामंत्री, अनिल प्रजापति को कोषाध्यक्ष, जुगल किशोर अरोरा को उपाध्यक्ष, रमेश कुमार दुबे को प्रवक्ता, इकराम सलमानी, फरहान और सतीश कुमार सचिव और भारत तनेजा को जिला महामंत्री, विशाल माथुर और संजय सिंहा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *