निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू की

Spread the love

चम्पावत। जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण किया जाएगा। संगणक घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षक कार्य करेंगे। फरवरी में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। चम्पावत जिला प्रशासन निकाय चुनाव को लेकर सक्रिय हो गया है। डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडेय ने बताया कि समय सारणी के अनुसार निकाय की निर्वाचक नामावली का विस्तृत पुनरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो से छह नवंबर तक जिले में निकायवार विस्तृत पुनरीक्षण के लिए संगणकों, पर्यवेक्षकों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति व कार्य क्षेत्र का आवंटन किया जाएगा। सात और आठ नवंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 14 नवंबर से आठ दिसंबर तक संगठन घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे। नौ से 13 दिसंबर तक प्रारूप नामावली की पांडुलिपि तैयार की जाएगी। 14 दिसंबर से सात जनवरी तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की डाटा एंट्री की जा सकेगी। आठ जनवरी को का निर्वाचक नामावलियों के आलेख का प्रकाशन किया जाएगा। नौ से 15 जनवरी तक निर्वाचक नामावली के आलेख्य के निरीक्षण, दावे और आपत्ति की जा सकेगी। 16 से 22 जनवरी तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। पूरक सूचियों की डाटा एंट्री का कार्य 23 जनवरी से एक फरवरी तक होगा। जबकि दो फरवरी को नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2024 को 18 साल पूरा करने वाले व्यक्तियों के नाम नामावली में शामिल किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *