प्रशासन की टीम ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : यमकेश्वर के नीलकंठ क्षेत्र में जिला अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने कई दुकानों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सभी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। टीम ने उपभोक्ताओं व लोगों से बंद पैकेट खाद्य सामग्री खरीदने से पूर्व लेबल व अंकित जानकारी को ठीक से पढ़कर ही खरीदने की अपील की।
जिला अभिहित अधिकारी एएसरावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल, आपूर्ति निरीक्षक ज्योति नेगी, उप राजस्व निरीक्षक विदेश तोमर की टीम ने निरीक्षण करते हुए सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा स्वामियों को व्यावसायिक गैस सिलेंडर ही उपयोग करने के निर्देश दिए। टीम ने दुकानदारों को खाद्य पंजीकरण प्रमाण पत्र भी उचित स्थान पर प्रदर्शित करने को कहा। टीम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में किसी भी खाद्य प्रतिष्ठान में निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी डेट का सामना पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम ने नीलकंठ बाजार में चना दाल, ब्रेड पकोड़ा, चांवल, आटा, बेकरी प्रोडक्ट के नमूने लेते हुए जांच के लिए खाद्य विश्लेष्णशाला रुद्रपुर भेजे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *