प्रशासन ने अवैध खनन कर रहे डंपरों पर की कार्यवाही

Spread the love

रुद्रपुर। ओवरलोड और बेलगाम होकर दौड़ रहे डंपरों के खिलाफ एसडीएम के नेतृत्व में छापामार अभियान शुरू किया। अभियान में ओवरलोड पाए गए पांच डंपर सीज किये गए। कार्रवाई की सूचना पर कई चालक डंफरों को मार्ग के किनारे खड़ा करके रफूचक्कर हो गए। मंगलवार को एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मुख्य मार्ग पर ओवरलोड और बेलगाम होकर दौड़ रहे डंपरों के खिलाफ अभियान शुरू किया। टीम ने ओवरलोड खनन सामग्री लेकर जा रहे डंपरों को पकड़कर तहसील मुख्यालय परिसर में खड़ा करा दिया। छापामार कार्रवाई से डंपर चालकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि कई दिनों से डंपरों को लेकर शिकायतें आ रही थी। अभियान के दौरान ओवरलोड पाए जाने पर पांच डंफरों को सीज किया गया है, जिन पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। छापामार अभियान के दौरान तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट, पटवारी मुकेश कुमार, सतपाल बाबू, विजय कुमार एवं सुरजीत सिंह साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *