अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई

Spread the love

पिथौरागढ़। उडियारी के गौचर भूमि पर अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की। शनिवार को एसडीएम यशवीर सिंह के निर्देशन पर तहसीलदार चंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में राजस्व पुलिस, रेगुलर पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग की टीम चौकोड़ी के उडियारी पहुंची। जहां गौचर भूमि पर अवैध रूप से टिन सेड का निर्माण कर कब्जे की कोशिश की गई। जिसे पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि मौके पर कोई भी व्रूकति नहीं मिला। इ दौरान ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि अज्ञात लोगों ने यहां पर अवैध कब्जा किया हुआ था। जिससे जंगल जाने वाले व ग्रामीणों का पैदल रास्ता बंद हो गया था। लोग अपने जानवरों को चराने के लिए भी नहीं जा पा रहे थे। पूर्व में भी कब्जा करने की कोशिश की गई थी। जिसें ग्रामीण महिलाओं ने तोड़ दिया था। अस दौरान एसडीएम सिंह ने बताया कि अवैध तरीके से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि किसने भूमि पर अवैध टिनसेड का निर्माण करवाया था। उसके विरूद्ध भी ठोस कार्रवाई अमल में लाईजाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक कुंदन सिंह नयाल, राजस्व उपनिरीक्षक माकहित चंद, पवन चौहान, प्रभारी थानाध्यक्ष भुवन पांडे, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *