प्रशासनिक अधिकारी पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जीवानंदपुर निवासी आशीष रौतेला ने तहसील में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच करने की मांग की है।
आशीष रौतेला ने कहा कि सोमवार को सुबह ग्यारह बजे वह अपने विवाह का पंजीकरण में हस्ताक्षर करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी के कक्ष में गए। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी ने शराब पी रखी थी। आरोप यह भी है कि अधिकारी ने कागज पर हस्ताक्षर करने के बजाय उल्टा गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। विवाह पंजीकरण के कागज भी फेंक दिए। आशीष रौतेला ने उपजिलाधिकारी से उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *